फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों जाम से जूझता रहा शहर, रेंग-रेंग कर चले वाहन

Mon, 23 Jan 2017 11:32 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
घंटों जाम से जूझता रहा शहर, रेंग-रेंग कर चले वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
रूट डायवर्जन बना राहगीरों के लिए मुसीबत
गोपी चौक से होते हुए निकली रोडवेज बसें 
 प्रत्याशियों के नामांकन प्रक्रिया के चलते शहर में किया गया रूट डायवर्जन राहगीरों के लिए सिरदर्द बन गया। इससे लगे भीषण जाम से लोग घंटों जूझते रहे। बसें, चौपहिया व दोपहिया वाहन रेंग-रेंग कर चले। पहले से तंग गलियों में भी लोग फंसे खड़े रहे। पांच मिनट का सफर घंटे भर में तय किया गया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट में इन दिनों प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया चल रही है। इसी के चलते जिला व पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन किया था। कलक्ट्रेट के अलावा रजिस्ट्री, इस्लामियां, नेकपुर क्रॉसिंग, जेल रोड पर बैरियर बनाया गया था। इससे बड़े वाहन निर्धारित मार्ग से न जाकर लावेला, गोपी चौक होते हुए शहर से बाहर के लिए निकल रहे थे। सुबह दस बजे के बाद से स्थिति पेचीदा होनी शुरू हो गई। बड़े वाहन लावेला चौराहा, कश्मीरी चौक पर फंसने लगे। इससे लंबी कतारे बनना शुरू हो गईं। थोड़ी कसर आड़ी तिरछी गाड़ी लगाने वालों ने पूरी कर दी। इससे जाम विकराल रूप लेता चला गया। दोपहिया वाहन वालों ने बचने के लिए तंग गलियां चुनीं, लेकिन छोटे समय बाद वहां भी जाम में वाहन फंस गए। रिक्शा, ई-रिक्शा, टेंपों में बैठे लोग घंटों खड़े रहे। लंबी कतारें होने से इसका असर इंद्रा चौक,  वॉटर वक्र्स रोड, इस्लामियां रोड, लालपुल और जेल रोड पर भी आ गया। बरेली की ओर से आने वाली निजी व रोडवेज बसें जेल रोड, पुलिस लाइन पर फंसी रहीं, जबकि उझानी की ओर से आने वाले वाहन लालपुल से ही रेंगते-रेंगते चलते हुए आगे जाकर फंस गए। शाम के तीन बजे तक हार्न की आवाज और धुंए से लोगों का बुरा हाल हो गया। वहीं पैदल चलने वाले राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। महिलाओं व स्कूल के बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। पुलिस प्रशासन की ओर से भी जाम खुलवाने के सारे प्रयास विफल दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें