फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वीडियो से बेनकाब होगा बच्चे का कातिल

विज्ञापन
पोस्टमॉर्टम हाउस पर गमगीन बैठी मृतक सौरभ की मां व परिजन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बदायूं। मूसाझाग थानाक्षेत्र के गांव गुलड़िया के एक बालक की शनिवार दोपहर मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को वीडियोग्राफी में बालक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।
रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। मौत की वजह जानने के लिए शव का विसरा प्रिजर्व किया गया है। इधर, बालक की मां ने उसका एक वीडियो पुलिस को सौंपा है, जिसमें बालक बोलता दिख रहा है कि उसे ताई व चाची ने पानी में घोलकर दवाई पिलाई है। इस मामले में बालक की मां व उसके ताऊ ने एक-दूसरे पर जहर देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गुलड़िया के मोहल्ला चार निवासी हरिनंदन सिंह की करीब चार साल पहले मौत हो गई थी। उसके इकलौते बेटे सौरभ (8) की परवरिश मां परमशीला कर रही थी। शुक्रवार की रात सौरभ की अचानक हालत बिगड़ने से मां ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां शनिवार दोपहर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मां का आरोप है कि उसके बेटे को जेठ व जेठानी ने जहर दिया है। देर रात बालक के ताऊ रावेंद्र सिंह ग्रामीणों के साथ मूसाझाग थाने पहुंचे। उन्होंने खुद पर लगे आरोप को निराधार बताया। उन्होंने बालक की मौत का जिम्मेदार उसकी मां को बताया। इसके बाद रावेंद्र व ग्रामीण एसएसपी आवास पहुंचे। एसएसपी से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। रविवार को पुलिस ने बालक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। इस दौरान वीडियो ग्राफी भी कराई। रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। वहीं, बालक का वीडियो भी तफ्तीश का अहम साक्ष्य बनेगा।
विज्ञापन

पुलिस वीडियो में पता लगा सकती है कि वह कब का है और किसने बनाया। एसओ मान बहादुर सिंह ने बताया कि बालक के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसकी मां व परिजनों को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण शव का बिसरा लैब में जांच को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें