फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने सीखा कम संसाधन मेें जिंदगी जीने के तरीका

Sat, 23 Jan 2016 07:29 PM IST
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 वीपी सिंह स्मारक उमा विद्यालय में चल रहे स्काउट-गाइड शिविर के दूसरे दिन बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से आयोजकों को मनमोह लिया। उन्हें स्काउटिंग की शपथ भी दिलाई गई। बच्चों ने कम संसाधनों से जिंदगी जीने के तौर-तरीके भी सीखे।
शिविर में स्कूल के निदेशक शैलेंद्र यादव ने स्काउट का ध्वज फहराया। कहा कि स्काउट ही बच्चों को समाज के लिए काम करने को प्रेरित करता है। स्काउट से एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना भी विकसित होती है। स्काउट के जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने प्रतिभागियों का उनके दायित्व का बोध कराया। स्काउट के नियमों की जानकारी भी दी गई। कहा कि समाजसेवा ही अनोखा जज्बा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्काउट-गाइड के प्रतिभागियों ने स्कूल परिसर में ही तंबुओं का निर्माण किया। उन्हें मनमोहक अंदाज में सजाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने नाटक प्रस्तुत कर समा बांध दिया। नाटक के जरिए शिक्षा का संदेश भी दिया गया। इस मौके पर गीता यादव, मधू वैश्य, तवस्सुम, हंसा मिश्रा, योगेश, पूनम श्रीवास्तव, ज्योति सक्सेना, शिवानी शर्मा, रजनी सागर, नैना शंखधार और सरिता सिंह आदि शिक्षिकाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें