फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाकर दीपों को सुंदर ढंग से सजाया

विज्ञापन
अलापुर के संविलियन कन्या विद्यालय में छात्राओं ने बनाई सुंदर रंगोली। स्रोत-स्कूल
विज्ञापन
अलापुर। संविलियन कन्या विद्यालय में शुक्रवार को दीप सजाओ एवं रंगोली प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाकर और दीपों को सुंदर ढंग से सजाकर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

दीप सजाओ प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में निशा ने प्रथम, इंदू ने द्वितीय और सपना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, प्राथमिक वर्ग में ईशा प्रथम, दृश्यम द्वितीय और क्रश ने तृतीय स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा सात के विद्यार्थियों ने प्रथम, कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने द्वितीय और कक्षा छह के विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने बच्चों को ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर तृप्ति शर्मा, सरोज कुमारी, शशिकला, जगदीश सिंह, कुलदीप सिंह, श्वेता रस्तोगी, सलमा जमाल आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें