फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी फीस के खिलाफ दवा कारोबारी लामबंद

Fri, 08 Jan 2016 08:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
11 को आएंगे पदाधिकारी, करेंगे रणनीति तय
विज्ञापन

लाइसेंस रिन्यूअल फीस दस गुना बढ़ने से गुस्सेे में हैं कैमिस्ट

संगठन कोषाध्यक्ष जितेंद्र वैश्य के निवास पर हुई बैठक में व्यापार मंडल में पदाधिकारी शरीयत उल्ला ने बताया कि केंद्र सरकार ने दवा व्यवसाय चलाने के लिए लाइसेंस के रिन्यूवल की फीस तीन से बढ़ाकर तीस हजार कर दी है। दस गुना बढ़ोतरी दवा व्यापारियों की कमर तोड़ने का प्रयास है। इसके खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। व्यापारी नेता ओमचेतन उपाध्याय ने बताया कि इस निर्णय के खिलाफ सामूहिक रणनीति बनाने के लिए 11 जनवरी की शाम छह बजे जोगीपुरा के गुरुद्वारा हाल में एक मीटिंग बुलाई गई है। इसमें एआईओसीडी के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। यही आगे के आंदोलन की रूपरेखा तय करेंगे। इस बढ़ोतरी को किसी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में योगेश उपाध्याय, मनोज रस्तोगी, सुहेल जिलानी, मुकेश शर्मा, राकेश गुप्ता, विवेक माहेश्वरी, मोहम्मद हाफिज, अजीम लोधी, धीरेंद्र शर्मा, आफताब अहमद, विपिन शर्मा, सूर्य वैश्य, अंकित वैश्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें