फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: व्यापार मंडल ने निकाला मौन जुलूस, जलाईं मोमबत्तियां

विज्ञापन
मृतकों के प्रति कैंडल मार्च निकालकर श्रद्वांजलि अर्पित करते व्यापारी। स्रोत- संगठन
विज्ञापन
बदायूं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में मंगलवार शाम जिलाध्यक्ष केबी गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली में आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत भामाशाह चौक से हुई, जहां व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण एकत्र हुए। सर्वप्रथम दो मिनट का मौन रखकर मृतकों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई। इसके बाद भामाशाह चौक से इंदिरा चौक तक मौन जुलूस निकाला गया। जुलूस के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सदर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री श्री महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, कॉन्ट्रैक्ट वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमित पांडेय, व्यापार मंडल के जिला महामंत्री सुनील गुप्ता, नगर अध्यक्ष जितेंद्र साहू, युवा जिला अध्यक्ष राहुल रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें