फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल ने सूर्यकुंड का किया सर्वे

विज्ञापन
म​​झिया के सूर्यकुंड का जायजा लेते विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री मानवेंद्र राणा।संवाद
विज्ञापन
बदायूं। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की ओर से सूर्यकुंड मंदिर का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

विभाग मंत्री मानवेंद्र प्रताप सिंह राणा व विभाग संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह सोम बुधवार को सूर्य कुंड मंदिर पर पहुंचे। उन्होंनेे बताया कि यहां पर कुछ लोगों ने रहना शुरू कर दिया था। इसके बाद शिवलिंग और नंदी को मिट्टी में दबा दिया गया। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

मानवेंद्र राणा ने कहा कि हमारे लिए बुद्ध और महादेव दोनों ही पूज्यनीय है, लेकिन अगर कोई हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करता है तो यह अपराध है।
उन्होंने कहा कि यहां पर शिवलिंग और नंदी को दबाने का मामला एक सोची समझी षड्यंत्र का हिस्सा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नीरज रस्तोगी, जिला मंत्री उज्जवल गुप्ता, हरिओम पाठक, नीरज शर्मा, अरविंद शर्मा, अचल सक्सेना, राजीव जौहरी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें