फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने किसानों के हित में चलाईं महत्वपूर्ण योजनाएं

Sun, 21 Feb 2016 07:32 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर पंचायत चेयरमैन और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने 28 फरवरी  को बरेली में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान रैली को सफल बनाने को कई गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने जनता के सामने केंद्र सरकार की योजनाओं को रखा। कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के हित में तमाम महत्वपूर्ण योजनाएं चलाईं हैं।
विज्ञापन

दातागंज विधानसभा क्षेत्र के गांव सादुल्लागंज, भुडैली, समरेर, रुदैली, दियोचरी आदि गांवों का दौरा करते समय किसानों के बीच चेयरमैन राजीव गुप्ता ने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं तब से विश्व में भारत की अलग पहचान बनी है। आज पूरी दुनिया भारत को लोहा मान रही है। भाजपा के शासन में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। कांग्रेस के शासनकाल में देश के अंदर तमाम भ्रष्टाचार के मामले सामने आए लेकिन नरेंद्र मोदी की अगुवाई में चल रही सरकार के किसी मंत्री के दामन पर दाग नहीं है। बरेली में होने वाली किसान रैली उत्तर प्रदेश की दिशा भी तय करेगी। भ्रमण में उनके साथ समरेर ब्लाक के पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश कुमार, ईश्वरी सिंह, कल्लू सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें