सीडीओ गामिनी सिंगला के साथ मौजूद खिलाड़ी और संघ के पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
बदायूं। जिला बदायूं ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ गामिनी सिंगला ने ताइक्वांडो खिलाड़ी अक्षरा त्रिपाठी और कशिश दुबे को ब्लैक बेल्ट पहनाकर और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सीडीओ ने बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर जोर देते हुए आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए विशेष कैंप आयोजित करने की पहल की। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और सुरक्षित बनाने में आत्मरक्षा प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव एवं कोच अजय पाल सिंह और उपसचिव डॉ. कृष्णा सिंह मौजूद रहे। संवाद