फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कूड़े के ढेर में दबे मिले युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली कोतवाली इलाके में कूड़े के ढेर में दबे मिले युवक की मौत का कारण स्पष्ट भी नहीं हो पाया। उसकी डीएनए जांच के लिए विसरा प्रिजर्व किया गया है। उसकी पहचान के लिए पुलिस की कई टीमें गई हुई हैं।
विज्ञापन

पांच दिन पहले बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव दिसौलीगंज के नजदीक मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे कूड़े के ढेर में एक युवक का शव दबा मिला था। उसकी मौके पर पहचान नहीं हो पाई थी। इससे पुलिस ने 72 घंटे के लिए उसका शव मोर्चरी में रखवा दिया था।
72 घंटे तक उसके परिवार वालों के आने का इंतजार किया गया लेकिन किसी ने उसको पहचानने का दावा नहीं किया। इससे पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार करा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण पता नहीं चला है।
विज्ञापन

उसकी डीएनए जांच के लिए विसरा प्रिजर्व कर दिया गया है। इंस्पेक्टर क्राइम श्यामवीर सिंह ने बताया कि अभी युवक की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी शिनाख्त हो तो कुछ आगे की कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें