फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कार चालक ने बाइक सवार दो युवकों को एक किमी तक घसीटा, एक की मौत

विज्ञापन
आर्येंद्र का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बदायूं। कार चालक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी और दोनों को एक किलोमीटर तक घसीटता ले गया। हादसे में शाहजहांपुर के रहने वाले रोडवेज के परिचालक आर्येंद्र की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक कार को लेकर भाग गया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना कलान क्षेत्र के गांव बसई का रहने वाला आर्येद्र कुमार (30) बदायूं रोडवेज डिपो में परिचालक था। शुक्रवार को वह अपने साथी चालक सीताराम के भाई की शादी में शामिल होने के लिए गांव के ही दोस्त रीटू के साथ अलापुर थाना क्षेत्र के गांव रमनगला में बाइक से आया था।
शुक्रवार रात शादी समारोह से लौटते समय बाइक चालकों को कलान मार्ग पर स्थित शेरे पंजाब ढाबे के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही दोनों युवक कार के अगले हिस्से में फंस गए, पर चालक ने कार नहीं रोकी और करीब एक किलोमीटर तक दोनों को घसीटता हुआ ले गया। स्पीड ब्रेकर आने पर खून से लथपथ दोनों युवक सड़क किनारे गिर गए।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर उसावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को सीएचसी दातागंज लाया गया। जहां आर्येंद्र को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर हालत में रीटू को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। शनिवार को थाना पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। आर्येंद्र की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें