फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सात ट्रांसफार्मरों की बढ़ाई जा रही क्षमता, सुधरेगी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
​मोहल्ल लोटनपुरा में ट्रांसफार्मर की बढ़ाई गई क्षमता। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शहर में सात ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। 50 केवीए के ट्रांसफाॅर्मरों को क्षमता बढ़ाकर 250 केवीए किया जा रहा है। ट्रांसफाॅर्मर लगने से शहरी क्षेत्र के 12 मोहल्लों की 11 हजार उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मुहैया होगी। यह ट्रांसफार्मर नगर के मोहल्ला लोटनपुरा, डीएम कार्यालय, शिवपुरम, जुम्मी चौक, लालपुल, छात्रावास आदि स्थानों पर लगाए जा रहे हैं। इन पर करीब 40 लाख रुपये खर्च किया गया है। बिजलीकर्मी ट्रांसफाॅर्मर लगाने का कार्य कर रहे हैं। अधिकारियों का दावा है कि दिवाली से पहले ट्रांसफाॅर्मर लगवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


गर्मी में लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। उसे देखते हुए अधिकारियों ने सात ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाने की योजना बनाई। इसकी प्रकिया गर्मी में शुरू की गई और अब मंजूरी मिल सकी। विभाग ने इनको दिवाली से पहले लगवाने का फैसला लिया है। तेजी से शहर में काम चल रहा है। इन ट्रांसफार्मरों के लगने से गर्मी में ओवरलोड की समस्या नहीं होगी।
इसके अलावा जिले में चार नए उपकेंद्र बनाए जाने हैं। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। 33 केवी विद्युत वितरण उपकेंद्र सिलहरी की क्षमता आठ एमवीए है। उसे बढ़ाकर 10 एमवीए किया जाएगा। वहीं नवादा में आठ से बढ़ाकर 10 एमवीए और पांच एमवीए का एक और ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है। यहां पुरानी सभी मशीनों को भी बदलवा दिया गया है।
विज्ञापन


बगरैन उपकेंद्र में पांच एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगाकर क्षमता 10 एमवीए की जाएगी। इसी तरह से दिसौलीगंज में भी क्षमता डबल करते हुए 10 एमवीए कर दी जाएगी। प्रभारी अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि सात उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाने का काम जल्द ही पूरा हो जाएगा। आने वाले दिनों में लोगों को परेशानी नहीं होगी। दिवाली पर शहर जगमग रहे और बिजली आपूर्ति बाधित न हो। इसका प्रयास किया जा रहा है।
-

क्या बोले मोहल्ले के लोग

कई बार शिकायत करने के बाद बढ़ी क्षमता
- गर्मी में बिजली आपूर्ति से लोगों का जीना दूभर हो गया था। कई बार शिकायतें की गईं। अब ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ा दी गई है। इससे बिजली आपूर्ति ठीक रहेगी। मोहल्ले के लोगों को इस समय कोई दिक्कत नहीं हो रही है। - रवि वाल्मीकि, सभासद वार्ड नंबर एक लोटनपुरा


गर्मी में मिलेगा बढ़ी क्षमता का लाभ
ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ने से गर्मी में लोगों को इसका लाभ मिलेगा। फिलहाल लोगाें को बढ़ी क्षमता का लाभ मिलने लगा है। बिजली की कटौती नहीं हो रही है। बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिल गई है। - सतीश वाल्मीकि, लाेटनपुरा
-

क्षमता बढ़ने से समस्या से मिली निजात
विद्युत निगम के अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर लोगों की समस्या को दूर किया है। लोगों को अब गर्मी के मौसम में समस्या नहीं होगी। - रोहन वाल्मीकि, लोटनपुरा
-

हर दूसरे दिन फुंक जाता था ट्रांसफार्मर
गर्मी में हर दूसरे दिन ट्रांसफार्मर फुंक जाता था। मोहल्ले के लोगों ने शिकायत की तो विभाग ने क्षमता बढ़ाने का काम किया है। दुकानदारों को सबसे अधिक दिक्कत होती थी। अब समस्या दूर हो गई है। - विवेक कुमार, दुकानदार


कोट,

बिजली की मांग को देखते हुए सात ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। आने वाली गर्मी में शहर के इन मोहल्लों में बिजली की आपूर्ति निर्बाध रूप से मिल सकेगी। कहीं और भी दिक्कत होगी तो उसका भी समाधान कराया जाएगा। - संजीव कुमार, प्रभारी अधीक्षण अभियंता बदायूं

मोहल्ल लोटनपुरा में ट्रांसफार्मर की बढ़ाई गई क्षमता। संवाद

मोहल्ल लोटनपुरा में ट्रांसफार्मर की बढ़ाई गई क्षमता। संवाद

मोहल्ल लोटनपुरा में ट्रांसफार्मर की बढ़ाई गई क्षमता। संवाद

मोहल्ल लोटनपुरा में ट्रांसफार्मर की बढ़ाई गई क्षमता। संवाद

मोहल्ल लोटनपुरा में ट्रांसफार्मर की बढ़ाई गई क्षमता। संवाद

मोहल्ल लोटनपुरा में ट्रांसफार्मर की बढ़ाई गई क्षमता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें