फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिफार्म के लिए बजट 9.61 का और मिले 7.21 करोड़

Wed, 05 Aug 2015 07:51 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले के परिषदीय स्कूलों के बच्चों को यूनिफार्म के लिए 9.61 करोड़ रुपये के बजट में शासन ने लगभग 7.21 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। यह कुल धनराशि की 75 फीसदी रकम है। बाकी 25 फीसदी रकम यानि 2.40 करोड़ सत्यापन के बाद दिए जाएंगे। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और एसएमसी के खातों में जल्द ही धनराशि पहुंच जाएगी। बीएसए ने कहा कि यूनिफार्म वितरण में मानकों को नजरादांज करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
यहां बता दें कि शासन ने 20 जुलाई से बच्चों को यूनिफार्म उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए थे किंतु बजट नहीं मिलने के कारण जिले के किसी भी स्कूल में बच्चों को निर्धारित समय पर यूनिफार्म नहीं मिल सकी। प्रत्येक बच्चे को यूनिफार्म के दो-दो सेट दिए जाते हैं। एक यूनिफार्म की कीमत लगभग 200 रुपये होती है। मंगलवार को बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि शासन से जिले के प्रत्येक बेसिक स्कूलों के बच्चों को यूनिफार्म उपलब्ध कराने के लिए 7.21 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि प्राप्त हो गई है। यह धनराशि सभी प्रधानाध्यापकों और एसएमसी अध्यक्षों के संयुक्त खातों में जल्द ही पहुंच जाएगी। बोले, यह कुल धनराशि की लगभग 75 फीसदी है। शेष 25 फीसदी धनराशि यूनिफार्म के सत्यापन के बाद मिलेगी।
विज्ञापन

बीएसए ने कहा कि यूनिफार्म वितरण में मानकों का ध्यान रखा जाए। जहां पर भी घटिया यूनिफार्म वितरित की गई वहां के प्रधानाध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नियमानुसार ही उसका वितरण होगा। इस संबंध में सभी खंड शिक्षाधिकारियों को भी निर्देश जारी किए जा चुके हैं। प्रधानाध्यापकों और एसएमसी अध्यक्षों को यूनिफार्म वितरण और क्रय-विक्रय के संबंध में ट्रेनिंग भी जा रहीं हैं।
विज्ञापन

1802 प्राइमरी, 656 उच्च प्राथमिक विद्यालय
बदायूं। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक जिले में इस समय 1802 प्राइमरी स्कूल और 656 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इन सभी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को यूनिफार्म दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें