फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मालवीय जयंती पर मेधावियों को सम्मानित करेगी ब्राह्मण समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति एवं ब्राह्मण समाज की ब्राह्मण धर्मशाला में बैठक हुई। अध्यक्षता कौशलानंद पांडे उर्फ लालन पांडे की। बैठक में आगामी 25 दिसंबर को महामना मदन मोहन मालवीय जयंती समारोह की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि इस दिन जिले के मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

समिति के महामंत्री अजय मिश्रा एवं ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष अश्वनी भारद्वाज ने पदाधिकारियों को कार्यक्रम के लिए दायित्व सौंपे। प्रांतीय मंत्री राहुल चौबे ने बताया कि इस वर्ष भी 25 दिसम्बर को मालवीय जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। समिति के संरक्षक राम बहादुर पांडे एवं मांडलिक मंत्री आयुष भारद्वाज ने बताया कि ब्राह्मण समाज के ऐसे मेधावी छात्रों जिन्होंने इस वर्ष हाईस्कूल, इंटर, स्नातक एवं परास्नातक परीक्षा एवं तकनीकी परीक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं को प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। वे अपने अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र की छाया प्रति 21 दिसंबर तक ब्राह्मण धर्मशाला के प्रबंधक पंडित गिरीश शर्मा, लावला रेस्टोरेंट, रामविलास विद्या मंदिर गोपी चौक, बजरंग नगर में नत्थू लाल पाराशरी, भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नेकपुर मे किसी एक स्थान पर जमा कर दें।
बैठक में रामबहादुर पांडेय, डॉ. भास्कर शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, अमित पांडेय, नत्थूलाल पाराशरी, पंकज शर्मा, विवेक शर्मा, मोहित मिश्रा, अतुल अग्निहोत्री, दिनेश शर्मा, गिरीश शर्मा, आयुष भारद्वाज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें