फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ससुराल आए बुजुर्ग का शव गांव के बाहर झोंपड़ी में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के हरपालपुर गांव में ससुराल आए बुजुर्ग का शव गांव के बाहर झोंपड़ी में पड़ा मिला। घटना की जानकारी लोगों को सुबह में हो सकी। बताया जाता है कि घर पर शराब पीने के बाद बुजुर्ग सोने के लिए झोंपड़ी में चले गए थे।
विज्ञापन

सहसवान थाना क्षेत्र के गांव बाजपुर निवासी 60 वर्षीय रईस अहमद पुत्र शरीफ अहमद 2 जुलाई को अपनी ससुराल थाना उझानी क्षेत्र के गांव हरपालपुर आए थे। इसके बाद वह घर लौट गए थे। शुक्रवार को वह दोबारा ससुराल पहुंचे थे। रईस के साले शब्बीर ने बताया कि रईस को शराब पीने की लत थी। शुक्रवार देर शाम भी रईस ने शराब पी थी।
इसके बाद गांव के बाहर झोंपड़ी में सोने चले गए। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के संबंध में सही जानकारी सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें