अलापुर। रात को छत पर सोया युवक पड़ोसी की छत पर बेहोश मिला तो सनसनी फैल गई। परिवार के लोग उसको जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। परिजनाें का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना क्षेत्र के गांव इमादपुर निवासी गजेंद्र (32) पुत्र धनपाल बैंक में आउटसोर्सिंग पर काम करता था। भाई उपेंद्र ने बताया कि मंगलवार की शाम को गांव के ही दोस्तों के साथ कहीं गया था। लौटा तो छत पर जाकर सो गए। बुधवार की सुबह को पास की छत पर घर वालों ने पड़ा देखा तो उठाकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग शव लेकर घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल मामला छत से गिरकर मौत होने का है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।