फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
घटन की जानकारी देते सोनी के परिजन। संवाद
विज्ञापन
सिलहरी। मूसाझाग थाना क्षेत्र के मुड़िया खेड़ा गांव निवासी सोनू (20 साल) पुत्र राम सिंह का रविवार को गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से शव लटका दिखा तो सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस व परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि सोनू हिमाचल प्रदेश में काम करता था। नौ दिसंबर को वहां से गांव आने के लिए निकला था। घर न पहुंचने पर दस दिसंबर उसकी तलाश चल रही थी।
विज्ञापन

भाई सुमित ने बताया कि सोनू उसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में रहकर मजदूरी करता था। नौ दिसंबर को वह घर आने की बात कहकर वहां से चला था,। लेकिन घर नहीं पहुंचा। दस दिसंबर से उसकी तलाश हिमाचल में की जा रही थी। साथ ही गांव में परिवार के लोग भी तलाश कर रहे थे। शनिवार की शाम गांव के लोग नदी के किनारे जानवर चराकर लौट रहे थे तो उनको पीपल के पेड़ पर शव लटका दिखा।
सूचना पर गांव के तमाम लोगों के साथ परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। पुलिस को मामले की सूचना दी जिसपर पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



पत्नी से आए दिन होता रहता था झगड़ा
भाई ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। इतना जरूर है कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। दस दिसंबर से सोनू की परिवार के किसी भी व्यक्ति से बात नहीं हुई थी। अब पुलिस की जांच के बाद ही मौत का कारण सामने आ सकेगा।


शव पेड़ पर फंदे से लटके होने की सूचना मिली थी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण सामने आ सकेगा। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. देवेंद्र कुमार, सीओ, उझानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें