फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रेमिका के घर के आसपास फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
मृतक- पुरूषोत्तम- फाइल फोटो
विज्ञापन
दातागंज। क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे 18 वर्षीय पुरुषोत्तम का शव गांव के पास ही पेड़ पर फंदे से लटका मिला। भनक लगते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जता रहे हैं। बताया जाता है कि जिस पेड़ से लटककर युवक ने आत्महत्या की, उसी पेड़ के आसपास प्रेमिका का घर भी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

युवक के परिजनों ने बताया कि उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते चार दिन पहले दोनों परिवारों ने बैठकर संभ्रांत लोगों के कहने पर तय किया कि लड़की पक्ष के लोग उसकी शादी कहीं भी कर सकते हैं। वहीं लड़का पक्ष अपने लड़के को समझाएगा। परिवार के लोगों ने पुरुषोत्तम को उसकी बुआ के घर भेज दिया। बताया कि वह वहीं रह रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह शव पेड़ पर फंदे से लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के आसपास ही युवक की प्रेमिका का घर है।

किसी ने हादसे की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल व ग्रामीणों से बात करते हुए मामले की जांच करते हुए शव को जिला मुख्यालय भिजवाया गया है। परिजन हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन



प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण का पता लग सकेगा। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम गहनता से मामले की जांच कर रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -केके तिवारी, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें