फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वजीरगंज रोड पर ई-रिक्शा से दबा मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। गांव घंघौसी के पास वजीरगंज रोड पर मंगलवार सुबह सड़क किनारे एक ई-रिक्शा के नीचे दबा करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना प्राप्त हुई थी कि वजीरगंज मार्ग पर स्थित घंघौसी गांव के पास ई-रिक्शा के नीचे एक व्यक्ति दबा हुआ है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को ई-रिक्शा के नीचे से निकालकर बिल्सी के सरकारी अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत युवक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों में जानकारी जुटाने के साथ ही पहचान कराने का प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें