फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गांव मंसा नगला में फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत। विवाहिता का शव घर के कमरे में बुधवार शाम चार बजे फंदे से लटका मिला। यह देख परिवार के लोग दंग रह गए। मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की और शव को जिला मुख्यालय भेजकर मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन



कटरा चौकी क्षेत्र के गांव मंसा नगला निवासी शरदवीर की शादी तीन साल पहले शाहजहांपुर के थाना कलान के गांव कबरा निवासी 25 वर्षीय मेनका से हुई थी। परिजनों ने बताया कि शरदवीर खेत पर गया था। दोपहर बाद शाम करीब चार बजे जब वह खेत से लौटा तो कमरे में पत्नी का शव फंदे से लटका देखा तो चीख निकल गई। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर आ गए।
घटना की सूचना मायके पक्ष को दी गई। बताया जा रहा है कि देर शाम पहुंचे मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। वह अपने पीछे एक साल के मासूम को छोड़ गई है। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




मानसिक अस्वस्थ महिला का घर में ही फंदे से लटका मिला शव

अलापुर। मानसिक अस्वस्थ महिला का शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिला है। सूचना पर उसके मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए। देर शाम तक किसी ने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी। शव को उतारकर परिजनों ने घर में रख लिया है। बताया जा रहा है कि उसके पति व बच्चे कहीं बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। उनके आने का इंतजार परिवार व रिश्तेदार कर रहे हैं। देर शाम तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई। गांव के लोगों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। वह पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें