फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 12 दिन पहले लापता हुए व्यक्ति का शाहजहांपुर में खून से लतपथ मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। थानाक्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी एक व्यक्ति 12 दिन पहले हाईकोर्ट मुकदमे की पैरवी के लिए गया था। वापस लौटते वक्त शाहजहांपुर से लापता हो गया था। शनिवार को उसकी लाश मिलने की सूचना पर परिवार के लोग शाहजहांपुर पहुंच गए। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

मृतक कैलाश की पत्नी विमला देवी ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पति आठ अप्रैल को मुकदमे की पैरवी में इलाहाबाद हाईकोर्ट गए थे। दो वर्ष पूर्व उनकी पुत्री आरती की ससुराल वालों ने हत्या कर दी थी। बरेली के थाना बिशारतगंज के गांव सिघौना निवासी पुत्री के पति सत्येंद्र, ससुर रामवीर व सास जनता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वह तीनों जेल में है। उसकी जमानत के प्रयास चल रहे हैं। उसी को खारिज करवाने के प्रयास में वह हाईकोर्ट की तारीख पर गए थे, लेकिन वापस नहीं आए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिछले दिनों गुमशुदगी में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शनिवार को लापता कैलाश की लाश शाहजहांपुर में मिलने की सूचना पुलिस ने दी। बताया कि उनकी जेब से निकले आधार कार्ड से उनकी पहचान कर सूचना दी है। पत्नी विमला और उसके परिवार वाले सूचना पाकर शाहजहांपुर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। वहीं मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अंतिम संस्कार के बाद विमला ने कहा है कि पुत्री के बाद अब उसके पति की हत्या की गई है। पुलिस से उसे न्याय चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें