फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: निर्माणाधीन मकान के टैंक में मिला पूर्व सभासद के बेटे का शव

विज्ञापन
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। शनिवार से गायब युवक का शव नगर के मोहल्ला पांच में एक निर्माणाधीन मकान के टैंक में मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतक के परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला छह गोशाला रोड निवासी नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद प्रकाश सिंह शाक्य के पुत्र दुलार सिंह मौर्य (35) शनिवार की शाम से लापता था। देर रात तक परिवार के लोगों ने उसे तलाश किया, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया। रविवार की शाम नगर के मोहल्ला पांच स्थित गोविंद मठ के निकट बने अनुराग चौहान के निर्माणाधीन मकान के आसपास बच्चे खेल रहे थे, तभी उन्होंने टैंक में युवक का शव देखा। यह खबर मोहल्ले में फैल गई और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने मृतक की पहचान दुलार सिंह के रूप में की। मृतक की परिवार के लोगों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उनमें कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उसने टैंक से लाश को बाहर निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों के मुताबिक मृतक की शादी हो चुकी और कई वर्ष पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई। कोतवाल आरएस पुंडीर ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कर रही है। उसकी मौत कैसे हुई है यह पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें