फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खेत पर गए किसान का शव तालाब में मिला

विज्ञापन
रिसौली गांव में तालाब में किसान का शव मिलने के बाद मौके पर लगी ग्रामीणों व परिजनों की भीड़। संव
विज्ञापन
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव रिसौली के मोहल्ला भिकापट्टी निवासी अशोक कुमार (55) का शव रविवार दोपहर तालाब में उतराता मिला। वह शनिवार शाम से लापता थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने बताया कि शनिवार शाम को अशोक खाना खाने के बाद वह खेत की तरफ जा रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि तालाब के किनारे उनका पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गए। वह अक्सर खेत पर ही सोते थे। रविवार सुबह जब वह नहीं लौटे तो परिवार के लोग खेत की ओर उनको देखने गए। गांव के बाहर तालाब में उनका शव देखा तो परिवार में खलबली मच गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें