फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एक घंटे बारिश से जलमग्न हुईं शहर की सड़कें

विज्ञापन
जोगीपुरा रोड पर भरा बारिश का पानी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शहर में रविवार देर शाम करीब सात से रात आठ बजे तक तेज बारिश हुई। इससे सड़कों पर जलभराव हो गया। बारिश के बाद वाहनों के पहिए थम गए।
विज्ञापन


दिन निकलने के साथ ही रविवार को तेज धूप ओर उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। दोपहर बाद बादल छा गए। शाम करीब सात बजे बारिश शुरू हुई। करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश की वजह से शहर की प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे लोगाें को आने-जाने में परेशानी हुई। करीब डेढ़-दो घंटे बाद पानी उतरा तो हालात सामान्य हो सके। कृषि विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार इस सप्ताह हल्की बारिश होने की संभावना है। तापमान भी 32 से 36 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें