फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा में पांच किमी दूर खजुरारा घाट के पास मिले छात्र सुमीर व सुमित के शव

विज्ञापन
कछला में गंगा में राजस्थान के सुमित और सुमीर के शव मिलने के बाद बदहवास बैठे परिजन। संवाद
विज्ञापन
उझानी/ कछला। अस्थि विसर्जन के बाद गंगा नहाते सोमवार को डूबे राजस्थान निवासी छात्र सुमित और सुमीर के शव दूसरे दिन प्राइवेट गोताखोरों खोज लिए। दोनों शव कछला से करीब पांच किलोमीटर दूर खजुरारा घाट के पास मिले। गोताखोर नाव के जरिये शव लेकर कछला घाट पर पहुंचे तो मृतकों के परिजन बिलखने लगे। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराके दोनों शव उनके परिजनों के हवाले कर दिए हैं।
विज्ञापन

अपने परिवार के बुजुर्ग अमरीश सिंह की अस्थियां विसर्जित करने के बाद राजस्थान में भरतपुर जिले के चिटसाना थानाक्षेत्र के गांव पीरनगर निवासी छह युवक और बच्चे बह गए थे। इनमें चार को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, लेकिन छात्र सुमीर पुत्र रामवीर और सुमित पुत्र विजय सिंह को उस वक्त प्राइवेट गोताखोर और एसडीआरएफ के जवान भी खोज नहीं पाए थे। प्राइवेट गोताखोरों ने एसडीआरएफ के सर्च ऑपरेशन शुरू होने से पहले मंगलवार सुबह में खोजबीन शुरू की।
गोताखोर कछला घाट से गंगा में जाल खींचते हुए करीब पांच किलोमीटर खजुरारा घाट तक पहुंच गए। खजुरारा के पास ही दोनों शव खोज लिए गए। गोताखोर शव लेकर कछला घाट पर मौजूद पहुंचे तो परिजनों ने दोनों शव की सुमीर और सुमित के रूप में शिनाख्त कर ली। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि एसडीआरएफ ने सोमवार देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया था। दोनों छात्रों के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। शव बाद में उनके परिजनों के हवाले कर दिए गए।
विज्ञापन

-

शव मिलने से पहले ही राजस्थान से आ गए मृतकों के रिश्तेदार
कछला घाट पर हादसे के बाद सुमीर और सुमित का पता नहीं लगा तो उनके परिजनों के जरिये रिश्तेदारों को भी जानकारी हो गई। राजस्थान के भरतपुर और आसपास इलाके के निवासी उनके रिश्तेदार भी सोमवार दोपहर बाद ही कछला आने को घरों से निकल पड़े। मृतकों के परिजनों में वीरी सिंह ने बताया कि करीब आठ- नौ रिश्तेदार तो रात में ही आ गए। कुछ लोग सुबह में पहुंचे। खोजबीन के दौरान रिश्तेदार भी गोताखोरों से संपर्क बनाए रहे।


कछला गंगाघाट पर नगर पंचायत की ओर से पूर्णिमा और विशेष स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के अनुरूप इंतजाम किए जाते हैं। नाविकों के अलावा गोताखोरों को भी लगाया जाता है। आम दिनों में कोई अलग से इंतजाम नहीं किया जाता। पिछले दिनों में जो हादसे हुए हैं, वह आम दिनों में ही देखने को मिले। इस पर भी गौर किया जा रहा है।- अब्दुल शबूर, ईओ, कछला नगर पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें