फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का कोटेदारों के खिलाफ  प्रदर्शन डीएसओ का पुतला फूंका

Sat, 25 Jun 2016 11:03 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कार्रवाई नहीं होने पर हाइवे पर जाम लगाने की दी धमकी
विज्ञापन

 कोटेदारों पर राशन सामग्री कम देने का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बाजार में जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए घंटाघर चौराहे पर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने अफसरों की भूमिका पर भी सवाल उठाया। उन्होंने डीएसओ का पुतला फूंका। 
जिला सचिव दुर्वेंद्र चौहान और नगर अध्यक्ष चंद्रमोहन वर्मा के नेतृत्व में शनिवार को बाजारकलां मोहल्ले में जुटे भाकियू के कार्यकर्ताओं ने राशन के मुद्दे पर पंचायत की। पंचायत में यूनियन के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि राशन वितरण के मामले में कोटेदार मनमानी कर रहे हैं। इसकी शिकायत पूर्ति निरीक्षक से भी की गई, लेकिन पूर्ति निरीक्षक ने सच्चाई का पता लगाने का प्रयास ही नहीं किया। पूर्ति निरीक्षक या फिर विभाग के अफसर मौके पर आकर जांच करते तो राशन वितरण में धांधली का मामला उजागर हो जाता। उन्होंने कार्ड धारकों को गेहूं कम देने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत के बाद जुलूस निकालते हुए घंटाघर चौराहे पर पहुंचे यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अफसरों की भूमिका पर सवाल भी उठाया। अफसरों के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। प्रदर्शनकारियों ने घंटाघर चौराहे पर डीएसओ का पुतला फूंक दिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अफसरों ने जांच के कराके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो हाइवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में आसिम उमर, वीर सिंह, मटरूलाल, नरेशपाल, रामकुमार, कमलबाबू, नेकसू, अनार सिंह, रामबहादुर, संजीव, माखनलाल, राजेश, गौरव और थानसिंह आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें