फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बेटे को टक्कर मारने वाले बाइक चालक दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। दस दिन पहले दुर्घटना में मृत बाइक सवार युवक के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर टप्पा फरीदनगर निवासी सुरेश पाल सिंह ने कहा है कि 25 नवंबर की शाम करीब छह बजे उसका पुत्र हरकेश बाइक से चंदौसी से अपने गांव आ रहा था। लवेदपुर गांव के पास एक अन्य बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हरकेश और उसके साथ बाइक पर बैठा गांव का ही मदनलाल घायल हो गया। एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सक ने हरकेश को मृत घोषित कर दिया। सुरेश पाल सिंह ने बाइक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें