श्री गणेश सेवा मंडल की ओर से चल रहे गणेश महोत्सव के अंतिम दिन वृज से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से भोलेधाम में बृज मंडल का अहसास कराया। वृज भूमि की पावन स्मृतियों को सजीव चित्रण के रूप में प्रस्तुति दी। भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। जो कलाकारों की प्रस्तुतियों पर खुद को भी झूमने से नहीं रोक सके।
भोलाधाम में आयोजित महोत्सव में सबसे पहले कलाकारों ने भगवान की आराधना भजन के माध्यम से की। एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर भक्तों को आत्मविभोर कर दिया। फूलों की होली, लठ्ठमार होली, मयूर नृत्य और भगवान की विशेष झांकियों के साक्षात दर्शन कराएं। वृज के कलाकारों के द्वार बांके बिहारी के सुंदर दर्शनों का भी अवलोकन कलाकारों द्वारा किया गया। संगीत कलाकारों के द्वारा विशेष मधुर धुनों द्वारा वृज के अनेकों लोकगीतों की प्रस्तुति की भी गई।
इस मौके पर श्री गणेश सेवा मंडल के आदित्य शर्मा, वीरेंद्र वाष्र्णेय, सुनील गुप्ता, सुनील वाष्र्णेय, हरविंदर सिंह, गजेंद्र गुपता, नितेष वाष्र्णेय, मनोज वाष्र्णेय,ओमप्रकाश चौधरी,अजय मथुरिया, महेश चंद्र गुप्ता, दीप माला गोयल, कुंती मथुरिया, चरव जीत मलिक, दिलीप अग्रवाल, सुबोध गोयल, लक्ष्मी साहू,राहुल चौबे आदि थे।
इधर, मुहल्ला चौबे में श्री गजराज सेवा मंडल की ओर से गणेश महोत्सव के छठे दिन सुंदर झांकियों निकालीं गईं। इसमें श्रीकृष्ण भगवान, श्रीरामचंद्र, मयूर नृत्य आदि की झांकियां थी। बाद में भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर सुरेंद्र बाबू, सनी राजपूत, दिलीप गुप्ता, अमन मंयक शर्मा, माया राजपूत, राजू शर्मा, विशाल शर्मा, शशिकांत, श्रीकांत आदि थे।
आज निकलेंगी गणेशजी की विसर्जन यात्रा
बदायूं। श्री गणेश सेवा मंडल की ओर कल 23 सितंबर को गणेश महोत्सव की विजर्सन यात्रा निकाली जाएगी। यह प्रात: 10 बजे से भोलाधाम से शुरु होकर पथिक चौक, टिकटगंज चौराहे, मुख्य बाजार होते हुए गोपी चौक, लालपुल पहुंचेगी। इसमें भगवान गणेशजी की विभिन्न मूर्तियां होंगी। यह जानकारी गणेश सेवा मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र वाष्र्णेय ने दी है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में भक्तों से विजर्सन यात्रा में पहुंचने का आह्वान किया है।