फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 55 लाख की एलईडी स्ट्रीट लाइटों से जगमगाया आंवला-बदायूं मार्ग

विज्ञापन
कुंवरगांव में एलईडी स्ट्रीट लाइटों से जगमगाया आंवला–बदायूं मार्ग। संवाद
विज्ञापन
कुंवरगांव। नगर से होकर निकलने वाला आंवला-बदायूं मार्ग अब रात के समय दूधिया रोशनी से जगमगाने लगा है। नगर पंचायत की ओर से 55 लाख रुपये की लागत से 60 आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइट पोल लगाए गए हैं। ऐसे में अब इस मार्ग पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था हो गई है। इससे आमजन को राहत मिली है। पहले पर्याप्त रोशनी न होने के कारण शाम ढलते ही दुर्घटनाओं और असामाजिक गतिविधियों का खतरा बना रहता था।नगर में एलईडी लाइटें लगने से सबसे अधिक लाभ सड़क किनारे व्यापार करने वाले दुकानदारों को मिल रहा है। अब देर शाम तक दुकानों का संचालन सुचारु रूप से हो पा रहा है, जिससे कारोबार में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, पैदल चलने वाले लोगों को भी अंधेरे में चलने की मजबूरी से निजात मिली है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और आपराधिक घटनाओं पर भी प्रभावी नियंत्रण संभव होगा। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों को रात्रि के समय अधिक सुरक्षित माहौल मिला है। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी ने बताया कि एलईडी स्ट्रीट लाइट योजना का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। लाइटें जलना शुरू हो गई है। जल्द ही विधिवत उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जो सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पंचायत की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें