फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सीसी कैमरे की निगरानी में जीआईसी में रखी जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर जिले में प्रशासनिक स्तर पर गतिविधियां तेज हो गईं हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव के निर्देश पर शिक्षा विभाग की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी की जा रहीं हैं। उत्तर पुस्तिकाएं आने पर उन्हें जीआईसी में बने कोठार में रखा जाएगा। वहां पर 24 घंटे सीसी कैमरे सुचारू रहेंगे।
विज्ञापन

जिले में इस बार बार 67 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पंजीकृत हैं। इन छात्र-छात्राओं के अनुपात में उत्तर पुस्तिकाएं जिले को उपलब्ध कराई जाएंगी। गत वर्ष साढ़े चार लाख से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाएं आईं थीं। इस बार भी इतनी ही उत्तर पुस्तिकाएं आने की उम्मीद है। ऐसे में विभाग की ओर से सभी उत्तर पुस्तिकाओं को राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) परिसर में बने कोठार में रखा जाएगा।
इसके लिए पहले से ही कोठार की साफ-सफाई, मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जा चुका है। कोठार में ताले, सीसीटीवी कैमरे को दुरुस्त कर दिया गया है, ताकि उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने बताया कि जैसे ही उत्तर पुस्तिकाएं जिले में पहुंचेंगी, उन्हें कड़ी निगरानी में जीआईसी के कोठार तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन से भी समन्वय किया जा रहा है ताकि परिवहन और भंडारण के दौरान कोई समस्या न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें