फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला फेंक में ममता, चक्का फेंक में अमिता अव्वल

Mon, 14 Dec 2015 07:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
एपीएम पीजी कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन


कॉलेज परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता की शुरूआत पूर्वाह्न में हुई। मशाल लेकर छात्रा ममता ने मैदान का चक्कर लगाया। छात्र और छात्रा वर्ग के प्रतिभागियों ने मार्च फास्ट में हिस्सा लिया। उन्होंने अतिथियों को सलामी भी दी। छात्र वर्ग की दो सौ मीटर की दौड़ में अंकुश प्रथम, कौशल द्वितीय रवेंद्र गिरि ने तृतीय स्थान पाया।छात्रा वर्ग में दीक्षा माहेश्वरी प्रथम, ममता यादव द्वितीय सुषमा ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

छात्रा वर्ग गोला फेंक में अमिता द्वितीय और निशा को तृतीय स्थान मिला। छात्र वर्ग की 15 सौ मीटर की दौड़ा में भरत सिंह प्रथम, हरभान सिंह द्वितीय, कौशल ने तृतीय स्थान पाया। छात्रा वर्ग की चक्का फेंक में अमिता कुमारी प्रथम, निशा द्वितीय और मेनका शाक्य को तृतीय स्थान मिला।  प्रबंधक समिति के अध्यक्ष विष्णु भगवान अग्रवाल और सचिव रामप्रकाश शर्मा ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। निर्णायक मंडल में सत्येंद्र सिंह, नीरज रस्तोगी, त्रिवेंद्र सिंह, देवेंद्र उपाध्याय और पंकज नागेंद्र शामिल रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें