फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकरापुर में पशु चोरों का धावा, फायरिंग की

Fri, 08 Jan 2016 09:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
 तीन दिन पहले भी बदमाशों ने शिकारापुर में धावा बोला था। मंदिर के ताले तोड़कर हजारों रुपये का माल लूट ले गए थे। एक घर पर धावा बोलकर महिला को घायल कर दिया था। गुरुवार रात फिर से बदमाशों ने गांव में धावा बोल दिया। जब बदमाश सत्यपाल के घर से भैंसें खोलने की कोशिश कर रहे थे तभी जाग हो गया। इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गांव के लोगों ने भी जवाबी फायरिंग कर बदमाशों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

ट्रॉली के टायर का छल्ला निकलने से एक घायल
सिलहरी। खेड़ा नवादा इलाके में ट्रॉली के पहिए में हवा डालते समय अचानक टायर में लगा लोहे का छल्ला निकल गया। हादसे में दुकान स्वामी वसीम (26) पुत्र मुंशी घायल हो गया। वसीम की खेड़ा नवादा इलाके में गाडिय़ों के पहियों में हवा डालने की दुकान है।
इंस्पेक्टर सहसवान के खिलाफ कार्रवाई का आदेश
बदायूं। प्रधान जज परिवार न्यायालय अहमद उल्ला खां ने इंस्पेक्टर सहसवान के खिलाफ कार्रवाई का आदेश एसएसपी सौमित्र यादव को दिया है। कोर्ट के आदेश का पालन न होने पर उन्होने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

सहसवान निवासी कौशर जहां का उसके पति से तलाक हो गया था। कौशर जहां ने कोर्ट में गुजारा भत्ता का मामला दर्ज किया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने 2.69 लाख रुपया गुजारा भत्ता उसे दिलाने का आदेश दिया। इसके आद भी सहसवान पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अमल नहीं किया। बार-बार नोटिस के बाद भी जब आदेश का पालन नहीं हुआ तो कोर्ट ने एसएसपी को इंस्पेक्टर सहसवान के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें