फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानों का गुस्सा  फूटा, आयुक्त की टीम घेरी

Fri, 17 Feb 2017 11:34 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
गन्ना किसानों का गुस्सा  फूटा, आयुक्त की टीम घेरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नाराज किसानों ने गुलड़िया में गन्ना की होली जलाई
विज्ञापन

समय से गन्ना पर्चियां न मिलने से खेतों में सूख रहा गन्ना
गन्ना पर्चियां न मिलने से नाराज किसानों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। किसानों ने जांच को पहुंची गन्ना उपायुक्त की टीम का घेराव कर लिया। करीब दो घंटे तक टीम के अधिकारियों को बैठाए रखा गया। इस दौरान किसानों ने गन्ने की होली भी जलाई। किसानों ने खुलकर आरोप लगाया कि मिल और माफिया की मिली भगत से उनको पर्चियां नहीं दी जा रही हैं। नतीजतन, औने-पौने दामों पर गन्ना बेचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गुलड़िया में द्वारिकेश चीनी मिल के ए, बी और सी तीन केंद्र हैं। किसानों का कहना है कि द्वारिकेश मिल से किसानों को पर्चियां वक्त पर नहीं मिल रहीं। इससे किसानों का गन्ना खेतों में सूख रहा है। क्षेत्र के किसानों ने इसकी शिकायत पिछले दिनों बरेली में गन्ना उपायुक्त से की थी। शुक्रवार को गन्ना उपायुक्त ने जिला सांख्यिकी अधिकारी पदम सिंह के नेतृत्व में एक टीम को जांच के लिए गुलड़िया भेजा। टीम में गन्ना पर्यवेक्षक रनवीर सिंह, राजपाल सिंह, अजय कुमार और प्रेमचंद्र भी थे। टीम गुलड़िया पहुंची तो किसानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और अफसरों को घेर लिया। किसानों का आरोप था कि उनको समय से गन्ना की पर्चियां नहीं मिल रहीं। किसानों को अफसरों से भी जब कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उन्होंने नारेबाजी करके टीम के सदस्यों को वहीं बैठा लिया। इसके बाद टीम के सदस्यों के सामने ही गन्ने की होली जलाई। गन्ना लेकर जा रहे एक ट्रक को भी किसानों ने रोक लिया। अधिकारियों ने किसानों को समस्याओं का जल्द समाधान करने का भरोसा दिया। इसके बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें