मेला समापन के मौके पर महाआरती के दीपक प्रज्ज्वलित करते अतिथि। संवाद
बिसौली। प्राचीन शक्तिपीठ श्री दुर्गा देवी भवन मंदिर में 20 दिवसीय देवी मेले का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इस दौरान आचार्यों की टीम ने पंचमुखी विशेष महाआरती कराई। यह अवसर श्रद्धा, भक्ति और लोक आस्था से ओतप्रोत रहा।
सीओ बिल्सी संजीव कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शारदेंदु पाठक बब्लू भैया, ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण, मुड़िया धुरेकी नगर वैभव मिश्रा ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। धार्मिक अनुष्ठान का संचालन मंदिर पुजारी पंडित नरेश चंद्र पाठक ने विधि-विधान से किया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ने सभी आगंतुकों एवं विशिष्टजनों का पटका पहनकर सम्मानित किया। मेले के दौरान भक्ति, श्रद्धा और लोकसंस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन में शामिल सभी श्रद्धालुओं ने इसे भविष्य में भी इसी उत्साह व भव्यता के साथ मनाने का संकल्प लिया। मेला समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन अरविंद शर्मा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि सनवीर पाल, हिमांशु पाठक, मुकेश शर्मा, गौरीशंकर शर्मा, आशुतोष पाठक समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।