नगर पालिका बोर्ड का कार्यकाल मंगलवार को खत्म हो गया। इसका एलान चेयरमैन फात्मा रजा ने खुद एक उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान किया। इसके अलावा वजीरगंज नगर पंचायत बोर्ड का कार्यकाल भी मंगलवार को पूरा हो गया। जबकि ककराला नगर पालिका का कार्यकाल बुधवार को खत्म होगा। जिले में छह नगर पालिका परिषद और 14 नगर पंचायतें हैं। शासन ने बोर्ड के कार्यकाल की समाप्ति की तिथि पहली बैठक से तय की है। बदायूं नगर पालिका बोर्ड की बैठक नौ अगस्त को हुई थी। इस हिसाब से बदायूं नगर पालिका बोर्ड का कार्यकाल बुधवार को समाप्त होगा। मगर चेयरमैन फात्मा रजा ने नगर पालिका बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने की घोषणा मंगलवार को ही कर दी। वजीरगंज नगर पंचायत बोर्ड की बैठक आठ अगस्त को हुई थी। इस हिसाब से वजीरगंज नगर पंचायत बोर्ड का कार्यकाल मंगलवार को खत्म हो गया। इसी तरह ककराला नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक नौ अगस्त को हुई थी। इस तरह ककराला नगर पालिका परिषद बोर्ड का कार्यकाल नौ अगस्त को खत्म होगा।