फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में, हालात गंभीर

Tue, 08 Aug 2017 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
Flood
विज्ञापन
गंगा में नरौरा से लगातार वाटर डिस्चार्ज के चलते हालात गंभीर हो गए हैं। सहसवान, दातागंज और सदर तहसील के तीन दर्जन से ज्यादा गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। कई गांवों में चार से पांच फुट तक पानी भरा हुआ है। अब तक इन गांवों में प्रशासन की ओर से मदद पहुंचनी शुरू नहीं हुई है। जिले में गंगा हर साल तबाही मचाती हैं। इस बार भी बाढ़ का सीजन चल रहा है। बाढ़ खंड ने तमाम दावे किए थे कि बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। गंगा में सोमवार और मंगलवार को दो-दो लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की वजह से हालात गंभीर हो गए हैं। बांधों पर गंगा तेजी से कटान कर रही हैं। जिन गांवों में बाढ़ का पानी घुसा है वहां अब तक बाढ़ खंड या प्रशासन की ओर से मदद पहुंचनी भी शुरू नहीं हुई है। बाढ़ से बचकर ग्रामीण खुद ही सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति सहसवान और दातागंज तहसील क्षेत्र के तटवर्ती गांवों की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें