मालवीय आवास पर पुरानी पेंशन को लेकर ज्ञापन देते शिक्षक। स्रोत-स्वयं
बदायूं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर बाइक रैली निकाली। बाइक रैली शहर के श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज से शुरू होकर इंदिरा चौराहे होती हुई कलक्ट्रेट पहुंची।
संगठन जिलाध्यक्ष देशराज सिंह यादव ने पुरानी पेंशन को शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए बुढ़ापे की लाठी बताया। कहा कि यह जल्द लागू की जाए, नहीं तो कर्मचारी बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कलक्ट्रेट पर अपनी मांगों का ज्ञापन जिला राजस्व अधिकारी को सौंपा। जिला मंत्री आलोक पाठक, सतेंद्र यादव, श्याम लाल शाक्य, राजकुमार शर्मा, रमेश पांडेय, रामगोपाल शर्मा, जितेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे। संवाद