बिल्सी सीएचसी पर लगे शिविर में महिलाओं का परीक्षण करती टीम। संवाद
बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पीएम सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर लगा। इसमें क्षेत्र की 90 से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने की सलाह दी।
शिविर में 10 महिलाओं में खून की कमी (एनीमिक) मिली। उन्हें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.चारु वार्ष्णेय ने आयरनयुक्त वस्तुओं का सेवन करने की सलाह दी। इसके अलावा यहां 20 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कराया गया। इस मौके पर चिकित्साधीक्षक डॉ.सर्वेश कुमार, डॉ.जयश्री शर्मा, शशिवाला, सुमन शर्मा, शैलमुनी, प्रतिक्षा भारद्वाज, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद