फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: होली से पहले दिल्ली रूट पर बढ़ाई जाएंगी दस और बसें

Fri, 07 Mar 2025 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। होली पर अपने घर आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने दिल्ली रूट पर 10 बसें और बढ़ाने का फैसला किया है। दावा किया जा रहा है कि जहां पर भी यात्रियों की संख्या ज्यादा रहेगी, वहां पर बसों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


बदायूं से उझानी, बिसौली-संभल और बिल्सी-बहजोई होकर जाने वाले रूट पर बसों को बढ़ाए जाने पर विचार किया जा रहा है। इन बसों के बढ़ने से बदायूं डिपो की आय में भी 50 से 60 हजार रुपये प्रतिदिन तक का इजाफा हो सकता है। यह बसें 12 मार्च से 20 मार्च तक संचालित होगी, जिससे आने वाले लोग समय से त्योहार मनाकर वापस भी लौट सकें।

दिल्ली या फिर अन्य राज्यों में काम करने वाले लोग होली पर अपने घर को आते हैं। दो दिन से दिल्ली रूट पर चलने वाली बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद बसें बढ़ाने पर विचार किया गया है। बदायूं डिपो अब तक करीब 70 बसें दिल्ली को चला रहा था, लेकिन अब बसों की संख्या बढ़ाकर 80 कर दी गई है। यह बसें उझानी-गुन्नौर, बिल्सी-बहजोई और बिसौली-संभल होकर दिल्ली को भेजी जाएंगी। बढ़ाई गई बसों में ज्यादातर अनुबंधित बसों को शामिल किया गया है। इन बसों को होली के बाद तक संचालित किया जाना है। जब तक आय सही आती रहेगी तब तक इन बसाें का संचालन होता रहेगा। निगम के बेडे में इस समय 136 बसें निगम की तथा 45 बसें अनुबंधित हैं। कुल बसों की संख्या 181 है।
विज्ञापन


होली का त्योहार है। सभी लोग अपने घर आते हैं। ऐसे में जिस रूट पर बसों की मांग बढ़ेगी उस पर बसों को बढ़ाया जाएगा। फिलहाल दिल्ली रूट पर दस बसों को लगाया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर और भी बसें बढ़ा दी जाएंगी।
विज्ञापन

अजय कुमार, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें