फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाकर दस लाख ऐंठे, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला के वार्ड पांच निवासी रहमत अली ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसकी करीब एक साल पहले कस्बा निवासी एक युवती से फेसबुक के जरिए पहचान हो गई थी। उसका हाल पता सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ऊपरपारा है।
विज्ञापन

नजदीकियां बढ़ने पर वह उन पर शादी का दबाव बनाने लगी, जबकि वह पहले से शादीशुदा थी। मना करने पर वह दुष्कर्म के मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी देती। 30 अक्टूबर को बंधक बनाकर उसने जबरन प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद उसने झूठा मुकदमा दर्ज कराकर 10 लाख रुपये वसूल लिए। इस मामले में पुलिस के कार्रवाई न करने पर उसने अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें