जीएफ कॉलेज में रेशम कीट के बारे में जानकारी लेते छात्र-छात्राएं। स्रोत: कॉलेज
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में औद्योगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम लर्निंग विद अर्निंग के तहत रेशम कीट पालन के दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मोहसिन हसन खान ने छात्र-छात्राओं को रेशम कीट पालन के लाभ बताए। कहा कि यह कम लागत में रोजगार का उत्तम श्रोत है। जंतु विभागाध्यक्ष प्रो. अरीब अंजुम ने कहा कि यह कम अवधि में उच्च लाभ प्रदान करता है। विशेष रूप से महिलाओं के लिए यह अनुकूल व्यवसाय है। डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि रेशम कीट पालन मृदा संरक्षण, एकीकृत खेती और प्रदूषण नियंत्रण में योगदान करता है। कार्यक्रम में जंतु विभाग के डॉ. मोहम्मद शोएब, डॉ. अरशद अली, डॉ. शाइस्ता खान, डॉ. सौम्या शर्मा मौजूद रहीं। संवाद