फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दहगवां में 'आई लव मोहम्मद' लिखा बैनर लगाने पर मचा हंगामा, पुलिस ने उतरवाया

Sat, 27 Sep 2025 12:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर बैनर को लेकर हंगामा मचा हुआ है। शुक्रवार को बरेली में बवाल हो गया। बदायूं के दहगंवा में इस तरह का बैनर लगाने पर हंगामा खड़ा हो गया। 
विज्ञापन
लोगों को समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत दहगवां में शनिवार सुबह अचानक ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे बैनर लगाए जाने से माहौल गर्मा गया। पोस्टर लगाए जाने की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस और कुछ युवकों के बीच तनातनी भी हुई। यह बैनर एक मेडिकल स्टोर पर लगाया था। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन


हंगामे के बीच पुलिस ने एक युवक को मौके पर बैनर उतरवाते हुए काबू किया। तनाव बढ़ता देख पुलिस बल ने पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी। हालांकि बाद में हालात सामान्य हो गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। किसी भी तरह की अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं नगर में फिलहाल शांति व्यवस्था बनी हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें