फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शहर में जाम से निपटने के लिए बनाया अस्थायी डिवाइडर

विज्ञापन
पुलिस लाइन चौराहा पर बैरिकेटिंंग करके बनाया गया अस्थाई डिवाइडर। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बदायूं। शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने नया प्रयोग किया है। पुलिस चौराहे पर बैरिकेडिंग करके अस्थायी डिवाइडर बना दिया गया है। इससे वाहन अब इधर-उधर से निकलने के बजाय सही दिशा से गुजर रहे हैं। डिवाइडर बनने के बाद चौराहा पर जाम की समस्या में काफी कमी आई है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन चौराहा शहर का मुख्य चौराहा है। यहां पद दिन भर में हजारों वाहन गुजरते हैं। इसके कारण जाम की स्थिति बनी रहती थी। यहां वाहन चालक जल्दबाजी के चक्कर से गलत दिशा से वाहन निकालने की कोशिश करते थे। इससे हर समय जाम लगता था। अब बैरिकेडिंग के कारण वाहन अपनी लेन में चल रहे हैं, जिससे जाम की समस्या कम हुई है।
यातायात प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि पुलिस लाइन चौराहा पर जाम की स्थिति में सुधार किया गया है। साथ ही डग्गामार वाहनों को चौराहा पर नहीं रुकने दिया जा रहा है। जाम की समस्याओं को लेकर और सुधार किया जाएगा। इसी तरह शहर के अन्य चौराहा पर व्यवस्था कराई जाएगी। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने भी इस कदम की सराहना की है। उनका कहना है कि अब चौराहा पार करने में आसानी हो रही है और हादसे का खतरा भी कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें