फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: टेंपो पलटा, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। बदायूं-दातागंज मार्ग पर शनिवार शाम तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें विलासो देवी(45) की मौत हो गई। जबकि उनकी पुत्रवधू और धेवता समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा शनिवार शाम करीब पांच बजे हुआ। उस वक्त दातागंज कस्बे के मोहल्ला परा निवासी विलासो देवी पत्नी रामपाल अपनी पुत्रवधू बबली (28) पत्नी अवनीश और धेवता सूर्यांश (8) के साथ शहर से दवा लेकर लौट रहीं थीं। वह टेंपो में सवार थीं। यात्रियों के मुताबिक टेंपो की रफ्तार काफी तेज थी। यात्री लगातार धीमी गति से टेंपो चलाने को कह रहे थे लेकिन चालक ने एक नहीं सुनी। इससे टेंपो फरीदापुर गांव के नजदीक पहुंचते ही अचानक पलट गया, जिससे विलासो देवी की मौके पर ही मौत हो गई। टेंपों में सवार अन्य छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। बाद में महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें