फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सहसवान-जरीफनगर मार्ग पर टेंपो पलटा, दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जरीफनगर। सहसवान-जरीफनगर मार्ग पर रविवार दोपहर एक ओवरलोड टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें 10 यात्री घायल हो गए। एक की हालत ज्यादा गंभीर है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

हादसा रविवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। उस दौरान एक ओवरलोड टेंपो सहसवान से जरीफनगर की ओर आ रहा था। उसमें करीब 10 यात्री सवार थे। उसकी रफ्तार भी काफी तेज थी। बताते हैं कि यह टेंपो जतकी गांव के नजदीक पहुंचा था कि तभी अचानक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यह देखकर कई लोग मौके पर आ गए। उन्होंने सभी यात्रियों को बाहर निकाला।
हादसे में सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव हरदत्तपुर निवासी बाॅबी (22) पुत्र राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। सभी यात्रियों को दहगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें