उझानी। संजरपुर रोड पर तेज रफ्तार टेंपो पहिया निकल जाने से पलट गया। तीन लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा सोमवार शाम कांशीराम आवासीय काॅलोनी के पास हुआ। बिल्सी से सवारियां बैठाकर उझानी के लिए चले टेंपो का अचानक पहिया निकल गया। चालक तो कूद पड़ा, लेकिन टेंपो में सवार बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव हरगनपुर निवासी मुलायम सिंह, वजीरगंज के गांव ब्योली निवासी देवपाल और कुंवरगांव थाना क्षेत्र में बादल निवासी नरेंद्र घायल हो गए।
राहगीरों में एक युवक की सूचना के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में नरेंद्र और देवपाल की हालत गंभीर है। संवाद