बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर दो दर्जन टेंपो चालकों ने एक प्राइवेट बस को घेर लिया और उसके चालक को उतारकर पीट दिया। बस का शीशा भी तोड़ दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर सभी चालक मौके से भाग गए। बस चालक ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बस ऑपरेटर्स यूनियन के जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन ने अव्यवस्थाओं को देखते हुए टेंपो, ऑटो के स्टैंड बनाए हैं। इससे ऑटो, टेंपो चालक बौखला गए हैं। बुधवार दोपहर एक प्राइवेट उसावां से बदायूं आ रही थी। तभी रास्ते में करीब 15-20 टेंपो चालकों ने बस को कुलचौरा के पास घेर लिया। उसके चालक के साथ मारपीट की और बस में तोड़फोड़ की। चालक को चेतावनी दी कि इस रूट पर बसें नहीं चलने देंगे। मारपीट के बाद जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह सभी बस मालिकों और स्टॉफ के साथ सिविल लाइंस थाने पहुंचे और उन्होंने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। इस दौरान मुस्तहिक अली, भरत गुप्ता, सुखविंदर सिंह, प्रमोद गुप्ता, कासिम, दिलीप, पप्पू, अनिल रस्तोगी, राजू जैन, शगिर, अलसम, शब्बीर, नेत्रपाल, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।