फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलगांना की महिलाओं ने दीं जानकारियां

Thu, 02 Jul 2015 07:35 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत तेलगांना राज्य से समूह गठन को आई महिलाओं को आज विकासखंड सालारपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें विदाई दी गई। तेलगांना की महिलाओं ने समूह गठन के बारे में  मौजूद महिलाओं को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
विज्ञापन

इस मौके पर तेलगांना की महिलाओं ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति को जाना है। इसी के चलते समूहों का गठन किया गया है। समूह गठन से होने वाले लाभों के बारे में उन्होंने विस्तार से बताया। उन्होंने बही खातों के रखरखाव के बारे में भी बताया। कहा कि जो महिलाएं समूह गठन में शामिल हैं उन्हें पूरे मनोयोग से काम करके अन्य लोगों को जोड़ना चाहिए। एनआरएलएम के उपायुक्त आरपी सिंह और खंड विकास अधिकारी सालारपुर ललित कुमार सोती ने भी महिलाओं को समूह गठन के लिए प्रेरित किया। जिला प्रबंधक अग्रणी (पीएनबी) चारू भट्टाचार्य, जिला समंवयक बीओबी अवनीश शर्मा, रवि चौहान, सतेंद्र कुमार, शंकल लाल पाल सहायक विकास अधिकारी, हरप्रसाद गौतम, सुप्रीम कुमार सागर, तकसीर अहमद के अलावा आकाश सक्सेना, ऋषिपाल सिंह, जानकीप्रसाद शर्मा, केपी सिंह राठौर, अवनेश राठौर, ग्रीशपाल सिंह, हेमंत गुप्ता, टीएच खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें