फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किशोरी से दुष्कर्म, शिकायत करने पर आरोपी के घरवालों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार दोपहर एक युवक ने घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर आरोपी के परिवार के लोगों ने पीड़िता की मां के साथ मारपीट की। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म व पांच आरोपियों पर मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मंगलवार अपराह्न करीब ढाई बजे वह अपने पशुओं को चारा डालने के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान गांव का विद्याराम पुत्र प्रेमपाल उनके घर में घुस आया। आरोपी ने बेटी को अकेला पाकर उसे पकड़ लिया। मुंह बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
किसी तरह उसका हाथ बेटी के मुंह से हटा तो चीख पुकार सुन वह मौके पर पहुंच गई। उन्हें देखकर आरोपी विद्याराम भाग गया। जब वह और उनके परिवार के लोग विद्याराम की शिकायत करने उसके परिवार गए तो आरोपी के पिता प्रेमपाल, मां और उसके तीन भाई सोमेंद्र, महिपाल व अशोक आदि ने उनके साथ गाली गलौज और मारपीट की।
विज्ञापन

पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर उनके बेटे ने डायल 112 पर कॉल भी की, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। महिला की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। दातागंज कोतवाल गौरव विश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि परिजनों का आरोप है कि विद्याराम का चचेरा भाई दो माह पहले पीड़िता की चचेरी बहन को बहलाकर अगवा कर ले गया था। इस मामले की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें