फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क हादसे में घायल किशोर की मौत...परिवार में कोहराम

विज्ञापन
जानकारी देते किशेर सुरेंद्र के परिजन।संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बदायूं। सड़क हादसे में घायल किशोर की 25 दिन उपचार के बाद शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


गांव मूसाझाग निवासी सुरेंद्र (15 साल) पुत्र मुन्ने अपने मौसेरे भाई उझानी के संजरपुर निवासी उमेश के साथ बाइक से किसी रिश्तेदार की शादी से 19 फरवरी की रात घर लौट रहा था। रास्ते में किसी वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने दोनों का जगह-जगह उपचार कराया।
सुरेंद्र की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार देर रात मौत हो गई। वहीं उमेश की हालत नाजुक बनी हुई है। मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। देखते ही देखते परिवार व रिश्तेदार मोर्चरी पर पहुंच गए। शव देखते ही परिजन बेसुध हो गए। पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी है। वहीं शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें